चालक की सीट पर बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के गोपालगंज थाना क्षेत्र के वृतिया हाल पता 25 फुटा रोड बौद्ध बिहार थाना बेवसिटी जनपद गाजियाबाद निवासी नीरज बैठा था, जो हरियाणा से कार चलाकर लाया था। पुलिस को करीब आता देख उसका साथी सेक्टर 11 कांशीराम आवास प्रताप बिहार थाना विजय नगर जनपद गाजियाबाद निवासी आदेश कुमार कुशवाहा वहां से भाग गया।
पुलिस पूछताछ में नीरज ने बताया कि यह अवैध शराब उसके साथी आदेश कुमार कुशवाहा द्वारा हरियाणा के फरीदाबाद से कार में लोड करवाकर दी गई थी। रास्ते के खर्च के लिए उसे ऑनलाइन 11 हजार रुपये दिए थे। उसे इस खेप को बिहार प्रांत के बेगूसराय रेलवे स्टेशन के पास पहुंचाना था। वहां रिसीव करने वाले लोग आने वाले थे। काम पूरा होने के बाद उसे 20 हजार रुपये मेहनताना मिलने की बात तय हुई थी। किसी को शक न हो, इसलिए वाहन पर एंबुलेंस का रूप दे दिया था।
पुलिस से बचने के लिए बदलते रहे नंबर प्लेट
पकड़े गए वाहन की वास्तविक चेचिस संख्या और नंबर प्लेट कुछ और थी, लेकिन पुलिस और कानून से बचने के लिए शातिर तस्करों ने इस पर कई हथकंडे अपनाए थे। गाड़ी का वास्तविक नंबर प्लेट हटाकर, हरियाणा से चलते समय पंजाब प्रांत की नंबर प्लेट लगाई गई थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने पर नंबर बदलकर बिहार प्रांत का नंबर प्लेट लगा दिया। साथ ही पुलिस चेकिंग से बचने के लिए कार पर एंबुलेंस का स्टीकर लगा दिए थे।