फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल को अमंगल, तीन हादसे, 48 घायल

Wed, 04 Mar 2015 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। तीन सड़क हादसों के चलते मंगलवार का दिन चोलापुर और चौबेपुर क्षेत्र के लिए अमंगलकारी साबित हुआ। चोलापुर के क्षरहिया में सुबह ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित हुई रोडवेज की अनुबंधित बस पेड़क की डाल से टकराकर पलट गई जिसमें 36 से अधिक यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


इसी क्षेत्र के सिहुरिया में बाइक-साइकल की टक्कर में दो लोग जख्मी हुए। उधर, चौबेपुर के पनिहरी में अपराह्न करीब चार बजे टायर फटने से निजी बस पेड़ से टकरा गई जिसमें 11 यात्री घायल हुए। तीनों घटनाओं में कुल 48 लोग घायल हुए हैं। घायलों को दीनदयाल अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें छह लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

दानगंज संवाददाता के अनुसार वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर क्षरहिया में ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में पेड़ की डाल से टकराकर अनियंत्रित हुई रोडवेज की अनुबंधित बस गड्ढे में पलट गई। बस में 60 से अधिक लोग सवार थे। इनमें 36 से अधिक यात्री घायल हुए। यात्रियों की चीख सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने बस की खिड़कियों के शीशे तोड़कर यात्रियों को निकाला।
विज्ञापन


उधर, वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर चौबेपुर थाना क्षेत्र के पनिहरी गांव के पास मंगलवार को चार बजे अगला टायर फटने के बाद अनियंत्रित हुई निजी बस शीशम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में झारखंड की तेतरा देवी, बीना, दुलहीपुर (चंदौली) के शिव कुमार, कुमारी देवी, रामनगर के अवधेश, रामजी, मुगलसराय के लक्ष्मण प्रसाद, सैदपुर (गाजीपुर) के रमेश, औरगांबाद के रामराज और पुष्पा देवी समेत 11 लोग घायल हो गए। इनमें तेतरा और बीना की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरईगांव एवं निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें