फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूफा ने ही बना दिया हवस का शिकार!

Wed, 04 Mar 2015 02:11 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मां की मौत के बाद बेटी की तरह पालने के लिए लड़की को उसके पिता के घर से लेकर आए फूफा ने उसे तीन साल तक हवस का शिकार बनाया। लड़की की शादी हो जाने के बाद भी वह बाज नहीं आया और विदा कराके लाने के बाद उसके साथ रेप किया। दूसरी बार वह विदा कराने गया तो लड़की ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। अब फूफा लड़की के पति को धमका रहा है। पीड़िता की शिकायत पर डीआईजी ने एसपी देहात को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा के रहने वाले एक  व्यक्ति की बेटी ने डीआईजी को अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि उसकी मां की मृत्यु हो जाने के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली। सौतेली मां ने एक ही साल में उसका जीना दूभर कर दिया। पिता भी उसी का साथ देते थे। थाना खुदागंज के एक गांव में रहने वाले उसके फूफा उसे बेटी की तरह पालने का भरोसा देकर अपने घर ले आए। उस वक्त उसकी उम्र करीब 15 साल थी। फूफा ने करीब तीन महीने बाद एक रात उसके साथ बुरा काम किया। अगले दिन उसने बुआ से इसकी शिकायत की तो उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद तो फूफा उसके साथ आए दिन बुरा काम करने लगे। उनके दामाद को पता लगा तो उसने भी एक दिन उसे हवस का शिकार बनाया। नवंबर 2013 में उसकी शादी हो गई। पहली बार वह ससुराल से विदा होकर फूफा के घर आई तो उसने फिर उसके साथ रेप किया। इसके बाद वह ससुराल लौैटकर आई तो फूफा फिर से बुलाने आ गया। इस बार उसने जाने से ही मना कर दिया। आरोपी और उसका दामाद इसके बाद से उसके पति को धमका रहे हैं। डीआईजी आरकेएस राठौर ने पीड़िता का दर्द सुनकर मामले की जांच एसपी देहात बृजेश श्रीवास्तव को दी है। डीआईजी ने बताया कि  यह मामला गंभीर है, एसपी देहात की जांच रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें