फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कारोबारी को मारी गोली

Wed, 14 Oct 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के चंदापुर में मंगलवार की देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने पावरलूम और साइबर कैफे संचालक कारोबारी प्रमोद मौर्या (26) को गोली मार दी। शाम करीब साढ़े सात बजे वह घर के बाहर लोहता-भिटारी रोड पर टहल रहे थे तभी बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया।
विज्ञापन

गोली प्रमोद के कमर में लगी और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुन मौके पर जुटे लोग उन्हें लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद कारोबारी को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि हमलावर प्रमोद के जान पहचान के थे। दोनों के बीच पहले बातचीत हुई थी।
लोहता कस्बे के पास चंदापुर निवासी प्रमोद मौर्या का घर से तीन सौ मीटर दूर न्यू बहादुर मार्केट में सरस्वती साइबर कैफे है। देर शाम वह कैफे बंद कर घर पहुंचे थे।
विज्ञापन

 बिजली कटने के बाद शाम करीब साढ़े सात बजे वह घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान पल्सर बाइक सवार बाइक दो बदमाश उनके पास पहुंचे। प्रमोद जब तक कुछ समझ पाते तब तक एक बदमाश ने उनके ऊपर फायर कर दिया। गोली कमर में लगते हुए निकल गई।
जब तक गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे बदमाश वहां से भाग निकले। आनन-फानन में घायल कारोबारी को लोहता स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद मौके पर सीओ सदर और एसओ लोहता पहुंचे।
एसओ लोहता गोपाल गुप्ता का कहना है कि गोली मारने से पूर्व प्रमोद की हमलावरों से बातचीत हुई। इससे साफ है कि वह हमलावरों को जानते हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले को आशनाई से भी जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं चर्चा रही कि बदमाश प्रमोद के छोटे भाई प्रदीप को मारने आए थे लेकिन अंधेरा होने की वजह से उन्होंने प्रमोद को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें