फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 12 Feb 2016 02:19 AM IST
संवाददाता/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
चोलापुर। छोटी बहन से खेलकूद के दौरान हुए विवाद और फिर मां की डांट से नाराज होने के बाद गुरुवार की देर शाम भटपुरवा खुर्द गांव के रहने वाले रामजीत गौड़ की बेटी निधि (12) ने फांसी लगा कर जान दे दी। सूचना के  बाद पुलिस पहुंची तो शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। गले पर फंदे का निशान बना हुआ था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन




मजदूरी करने वाले रामजीत की बेटी निधि गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा छह में पढ़ती थी। शाम को वह अपनी छोटी बहन काजल (9) के साथ खेल रही थी। खेल के दौरान ही दोनों बहनों में विवाद हो गया। काजल की कोई बात उसे काफी नागवार लगी। मां रीता ने काजल और निधि को डांटा भी। कुछ देर बाद निधि अपने कमरे में गई और दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे के हुक से लटक गई। कुछ देर बाद उसकी मां रीता उसे लटकता देख शोर मचाना शुरू किया। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।



सूचना के बाद पुलिस भी पहुंची। एसओ चोलापुर पवन उपाध्याय का कहना है कि गले पर फंदे से कसने का निशान देखकर लगता है कि उसने फांसी लगाकर जान दी है। परिवार वालों का कहना है कि घटना से कुछ देर पूर्व निधि का अपनी छोटी बहन से विवाद हुआ था। घरवाले शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है। रामजीत के परिवार में निधि के अलावा दो बेटी और एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें