फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चस्व की लड़ाई में ढाई घंटे तक बवाल

Mon, 21 Nov 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वर्चस्व की लड़ाई में ढाई घंटे तक बवाल
विज्ञापन
वर्चस्व की लड़ाई को लेकर मनबढ़ युवकों ने रविवार की रात ककरमत्ता क्षेत्र में लगभग ढाई घंटे तक बवाल काटा।  न्यू कॉलोनी और ककरमत्ता में जमकर पथराव, तोड़फोड़ और मारपीट की। इससे अफरातफरी मच गई। भयभीत लोग जान बचाकर दूकानों -मकानों के भीतर घुसने लगे। सूचना पाकर पहुंचे चार थानों की फोर्स, क्यूआरटी, पीएसी के साथ पहुंचे  एसपी सिटी ने बवालियों को दौड़ाया तो सभी भाग निकले। तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है।इस मामले में देर रात हत्या के प्रयास, धार्मिक उन्माद फैलाने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत कई धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज किए गए। मंडुवाडीह थाने में तीन और भेलूपुर में दो मामले दर्ज हुए।
विज्ञापन


 रात सात बजे 20 -25 युवक चेहरे पर कपड़ा बांध कर डीरेका गेट के पेट्रोल पंप के सामने बवाल काटने लगे। पहले भेलूपुर क्षेत्र की न्यू कॉलोनी में  पार्षद अजय गुप्ता के घर के पास खड़े टेंपो को क्षतिग्रस्त कर दिए। इसके बाद सड़क पार कर सभी ककरमत्ता गांव में घुसे और जो, जहां मिला उसे पीटने लगे। इस दौरान उपद्रवी युवकोें ने पथराव किया। ककरमत्ता से होकर वापस डीएलडब्ल्यू-मंडुवाडीह मार्ग पर एक नर्सिंगहोम में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद एक रेस्टोरेंट संचालक सुधीर राय के ऊपर पथराव कर उन्हें घायल कर दिया। पथराव में ककरमत्ता के मनोज, रिंकू सहित दो अन्य को चोट आई है। बवाल की सूचना पर मंडुवाडीह थानाध्यक्ष पहुंचे।

एसपी सिटी राजेश यादव ने ध्वनि विस्तारक यंत्र से सभी से घर जाने की अपील करते हुए देर रात तक उपद्रवी युवकों की क्षेत्र में खोजबीन की। एसपी सिटी राजेश यादव ने इसे मनबढ़ किस्म के दो गुटों के बीच की मारपीट का मामला बताया। इस मामले में अजय अद्धा, गोलू राय, प्रवीण मिश्र, हृदयनारायण मिश्र, तारिक खान, विक्की जायसवाल, गोपाल उर्फ कार्तिकेय समेत 15 अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें