सूचना पर पुलिस ने दोनों घायल किशोरियों को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सबाना खातून को मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी बड़ी चांदनी का इलाज चल रहा है।
उधर, गांव की बेटी की मौत के बाद मुहर्रम के दौरान लोगों में उदासी छा गई। ताजिएदार ताजिया लालगंज बगीचे में तो ले आये और परंपरा के अनुसार ताजियों से मिलान कर वापस चले गए और कोई खेल नहीं दिखाए।