फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़खानी से रोकने पर भाइयों को पीटा, बचाने में छात्रा भी घायल 

Wed, 01 Nov 2017 10:58 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
teasing
विज्ञापन
चंदौली के कंदवा क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम स्कूल से घर जा रही कक्षा आठ की छात्रा के साथ कुछ युवकों ने छेड़खानी की। इसका विरोध करने पर उसके दो भाइयों की डंडे से पिटाई कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


भाइयों को बचाने में छात्रा भी घायल हो गई। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सोमवार की शाम स्कूल से घर जाते समय बरहनी गांव के कुछ युवक कक्षा आठ की छात्रा से छेड़छाड़ करने लगे।

पीछे से आ रहे छात्रा के दो भाइयों ने उन्हें रोका तो युवकों ने डंडे से पिटाई कर घायल कर दिया। भाइयों को बचाने में छात्रा भी घायल हो गई। पीड़ित के पिता ने कंदवा थाने में सात नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार को छात्रा और उसके दोनों भाइयों का मेडिकल कराया। क्षेत्राधिकारी सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें