फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव : छात्र गुटों में मारपीट, पथराव

Sun, 18 Sep 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
मारपीट के विरोध में धरने पर बैठे समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ चुनाव के प्रत्याशियों के जुलूस में शनिवार को बवाल हो गया। शक्ति प्रदर्शन के दौरान आमने-सामने आए दो छात्र संगठनों के बीच जमकर मारपीट और पथराव से अफरातफरी मच गई। इसी दौरान बम फोड़े जाने की भी अफवाह उड़ी। दोनों छात्र संगठन एक-दूसरे पर बम फोड़ने का आरोप लगाकर धरने पर बैठ गए। मारपीट में दोनों ही तरफ के छात्र घायल हुए हैं। घटना चंदुआ सट्टी स्थित घंटी मील की है। करीब डेढ़ घंटे तक यहां चक्काजाम और धरना चला।
विज्ञापन



बाद में छात्राें का एक गुट सिगरा थाने का घेराव करने पहुंच गया। मौके पर चार थानों की पुलिस फोर्स के साथ एडीएम सिटी, एसपी सिटी ने स्थिति संभाली। घायल छात्रों को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया। इस मामले में एबीवीपी से जुड़े छात्र की तहरीर पर जिला पंचायत अध्यक्ष के भाई और सछास पैनल से छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनूप सोनकर समेत पांच नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।


बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले भी इन दोनों छात्र गुटों के बीच मारपीट हुई थी। छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए ऑनलाइन नामांकन और मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन शनिवार को होना था। सत्यापन के दौरान जुलूस निकालकर सभी छात्र संगठन शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच भारत माता मंदिर के सामने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता सामने-आमने आ गए। नारेबाजी और कहासुनी के साथ दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इसी बीच किसी ने पटाखा फोड़ दिया। इस पर समाजवादी छात्र सभा के छात्र एबीवीपी पर बमबाजी का आरोप लगाकर धरने पर बैठ गए और कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन



यही आरोपी एबीवीपी ने सछास के छात्रों पर लगाया। करीब घंटे भर तक ये ड्रामा चला। बाद में एबीवीपी के छात्र सछास के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सिगरा थाने का घेराव करने पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां घटना हुई वहीं सछास का कार्यालय है और वहीं से किसी ने बम लाकर फोड़ा। मारपीट में समाजवादी छात्र सभा के कौशलेंद्र त्रिपाठी समेत तीन और एबीवीपी के दो छात्रों को चोटें आईं। मौके पर पहुंचे एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय और एसपी सिटी सुधाकर यादव ने किसी तरह की बमबाजी से इंकार किया है। उधर छात्रों के इस बवाल के बाद सिगरा तिराहे से लेकर इंग्लिशिया लाइन तक अफरातफरी मच गई।


आनन फानन में उधर की सभी दूकानें बंद कर दी गईं। देर शाम एबीवीपी से जुड़े शिवपुर निवासी छात्र शिवा तिवारी की तहरीर पर समाजवादी छात्रसभा पैनल के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनूप सोनकर, राहुल सोनकर, अभिषेक सिंह, अभिषेक मिश्र, अनीश सोनकर और 20 अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, तोड़फोड़ सहित अन्य आरोपों मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें