फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्दस डे पर मां के साथ बेटे ने की ऐसी करतूत, शर्म से झुक जाएगा सिर

Sun, 13 May 2018 08:07 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी हसीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश भर में जहां मदर्स डे के मौके पर माताओं का सम्मान हो रहा है। बच्चे अपनी मां को उपहार देकर इस दिन को मना रहें हैं। वहीं बनारस में नशे में धुत एक बेटे ने चाकू से वार कर सौतेली मां को दर्दनाक मौत दे दी। वारदात के बाद मौके पर ही आरोपी खड़ा रहा। 

 

सूचना पाकर भेलूपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने वारदात में प्रयुक्त सब्जी काटने वाले चाकू के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने सुलेमा का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और रविवार को आरोपी हसीन को जेल भेज दिया।

विज्ञापन

 

वारदात की वजह हसीन और सुलेमा के बीच मकान के मालिकाना हक को लेकर अरसे से जारी विवाद बताया गया है। वहीं, हसीन ने बताया था कि उसकी सौतेली बहन डेढ़ माह पूर्व घर छोड़ कर चली गई थी।
 

कुछ दिन बाद पिता ने सौतेली बहन और उसके प्रेमी का निकाह करा दिया तो वह घर आने-जाने लगी। बहन के निकाह को लेकर इलाके के लोग हमें और हमारे बच्चों को ताना मारते थे तो अच्छा नहीं लगता था।

 

हसीन ने कहा कि इसके अलावा उसके पांच बच्चे हैं और उसे लगता था कि उन पर गलत असर पड़ेगा तो वह सौतेली बहन की आवाजाही का विरोध करता था। बहन ने घर आना बंद नहीं किया तो उसने सौतेली मां को ही रास्ते से हटाने की ठान ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना होता था विवाद

सुलेमा खातून - फोटो : file photo
भेलूपुर थाना अंतर्गत बजरडीहा क्षेत्र के महफूज नगर में निवासी बुनकर अब्दुल अलीम ने पत्नी सुल्ताना की मौत के बाद लगभग 15 वर्ष पहले सुलेमा खातून (50) से निकाह किया था। पहली पत्नी से दो बेटे मो. हसीन व वसीम उर्फ कल्लू और सुलेमा से एक बेटी व बेटा मल्लू है।
 
मकान को लेकर विवाद शुरू हुआ तो अब्दुल अलीम ने उसे चारों बच्चों के नाम करा दिया। कुछ दिनों बाद वसीम की मौत हो गई तो एक बार फिर से सुलेमा और मो. हसीन की पत्नी शबाना के बीच मकान के मालिकाना हक को लेकर रोजाना विवाद होने लगा।
 
शनिवार की रात 9:30 बजे के लगभग सुलेमा नई बस्ती में रहने वाली बहन नाहिमा खातून के साथ अपने घर जा रही थी। घर की ओर जाने वाली गली में घुसते ही नशे में धुत मो. हसीन ने सुलेमा के पेट पर चाकू से दो वार किया तो वह शोर मचाते हुए एक घर में घुसी और जमीन पर गिर पड़ी। परिजन नजदीक स्थित अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने सुलेमा को मृत घोषित कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें