फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायदाद के विवाद में बेटे ने पिता को पीटकर मार डाला

Mon, 11 Dec 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश मऊ में एक बेटे ने पिता और पुत्र के रिश्ते को कंलकित कर दिया। यहां पर जायदाद के विवाद को लेकर नशे में एक पुत्र ने अपने पिता की प‌ीटकर हत्या कर दी। जिले के जमुनीपुर गांव में सोमवार की शाम सात बजे के करीब नशे में धुत पुत्र ने जायदाद में हिस्सा की मांग करते हुए पिता को लाठी से पीट कर लहुलूहान कर दिया।
विज्ञापन


अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। आरोपी पुत्र फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जमुनीपुर गांव निवासी रामहित चौहान (60 ) का पुत्र सूर्यनाथ (35) अपनी पत्नी बच्चों को लेकर पिता से अलग रहता है।

रामहरि की पत्नी की कई साल पहले मौत हो गई थी जबकि एक पुत्र शिशुपाल दुबई में नौकरी करता है। रामहरि अपनी 20 वर्षीय अविवाहित पुत्री के संग रहता था। रामहित का पुत्र सूर्यनाथ उनसे अपना हिस्सा मांगते हुए अक्सर विवाद करता था। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी मौके से फरार

demo pic
इसी बात को लेकर सोमवार की शाम छह बजे के करीब उसका पिता से विवाद हो गया। लोगों के हस्तक्षेप करने पर एक बार मामला शांत हो गया। लेकिन शाम सात बजे के करीब सूर्यनाथ एक बार फिर से पिता से भिड़ गया। गांव वालों के अनुसार इस दौरान युवक ने वृद्घ पिता की लाठी डंडे से हमला कर दिया।

इससे रामहरि के दोनों हाथ पैर टूट गए। साथ ही शरीर पर अन्य स्थानों पर भी गंभीर चोटें आई। इस दौरान सूर्यनाथ मौके से फरार हो गया। रामहरि की बेटी रेनू पड़ोसियों और प्रधान धरमू यादव की मदद से पिता को अस्पताल ले गई।

जहां उपचार के दौरान रामहरि की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। सीओ घोसी अरशद जमाल सिद्घकी ने बताया कि मृत वृद्घ के पुत्र ने शराब के नशे में आकर इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। हालांकि अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें