फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर किया प्रेमिका से गैंगरेप, फिर उठाया खतरनाक कदम

Mon, 11 Dec 2017 08:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
एक युवक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका के साथ गैंगरेप किया। घटना के बारे में जब प्रेमिका ने पुलिस से शिकायत की धमकी दी तो उसने ये खतरनाक कदम उठाया।
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की है। गोरखनाथ के युवक का तारामंडल के पास रहने वाले एक सैनिक की पत्नी से प्रेम संबंध था। युवक की सिटी मॉल के पास दुकान थी। दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी होने के बाद ही सैनिक ने पत्नी को तलाक दे दिया था। इसके बाद से ही महिला किराए के मकान में रहने लगी थी।

महिला के मुताबिक युवक के भरोसे में आकर उसके व्यापार को बढ़ाने के लिए उसने अपने गहने उसको दे दिए थे। आरोप है कि शनिवार की शाम चार बजे युवक ने उसे अपने गोरखनाथ स्थित घर पर बुलाया था। वहां उसके दो दोस्त पहले से मौजूद थे। महिला के अनुसार प्रेमी की सहमति से दोनों युवकों ने बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक रेप किया। महिला ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद युवक के दोनों दोस्त भाग निकले।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 15 साल की लड़की ने खुद बनाया अपने गैंगरेप का प्लान, इसके बाद की कहानी से पुलिस भी रह गई हैरान

दो दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका के साथ गैंगरेप करने के आरोपी युवक को लेकर कुछ सगे-संबंधी रहस्यमयी परिस्थितियों में फरार हो गए। इससे पुलिस की बेचैनी बढ़ गई है। जहर खा लेने के बाद इस युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया था। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर होने के बाद साथ आए लोग उसे नर्सिंग होम ले जाने की बात कहकर गायब हो गए। 
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर
मौके पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस युवक को जिला अस्पताल पहुंचाई। युवक की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना पर उसके जानने वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे।

वे लोग युवक को नर्सिंग होम ले जाने की बात कहकर निकले और रास्ते से ही गायब हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर बंधक बनाकर गैंगरेप के आरोप में केस दर्ज किया है। रविवार की सुबह बयान दर्ज करने जब पुलिस पहुंची तो युवक मेडिकल कॉलेज में नहीं मिला।

ये भी पढ़ें- युवती को झाड़ियों में ले जाकर किया गैंगरेप, फिर कर दिया सौदा

 पुलिस ने युवक के घरवालों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस अब शहर के अस्पतालों में आरोपी युवक की तलाश में लगी हैं। बाकी आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें