झगड़ालू प्रवृत्ति का है नरेश :
परिजनों के अनुसार, नरेश झगड़ालू प्रवृत्ति का है। नशे के लत के कारण पत्नी उसे छोड़कर मायके में रहने लगी। मुन्नीलाल की पत्नी राधा देवी और बहू पायल ने बताया कि नरेश शराब के नशे में आए दिन झगड़ा करता रहता है। कई बार शराब के पैसे ना मिलने पर अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाने की भी कोशिश की। वहीं, प्रकाश ऑटो चालक है।
पड़ोसियों ने दी जानकारी :
स्थानीय लोगों के अनुसार, मुन्नीलाल सुबह करीब चार बजे कूड़ा फेंकने गए थे। एक घंटे बाद वह अपने बिस्तर पर बेसुध पड़े मिले। अनहोनी की आशंका पर पड़ोसियों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने देखा तो मुन्नीलाल की तुलसी की माला चौकी के नीचे टूटी पड़ी थी और नरेश वहीं पर बैठा हुआ था। इस पर उन्होंने सूचना 100 नंबर पर दी।