फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ इतनी बात पर नशे में धुत दामाद ने ससुर की गोली मारकर की हत्या, ग्रामीणों पर भी की फायरिंग

Wed, 05 Sep 2018 10:37 AM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी के जौनपुर में एक दमाद ने अपने ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी। शोर सुनकर गांव के लोगों ने उसे दौड़ाया तो उसने ग्रामीणों पर भी फायरिंग की, जिसमें चार लोग घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


जिले के नेवढ़िया स्थानीय थाना क्षेत्र के बनेवरा गांव बनेवरा गांव निवासी राजनाथ सिंह (75) की बेटी किरन की शादी नेवढिय़ा थाना क्षेत्र के मधुपुर गुतवन निवासी राजेंद्र सिंह के पुत्र धीरेंद्र सिंह के साथ हुई है।

धीरेंद्र फौज में नायक पद से रिटायर्ड है और पत्नी किरन के साथ अहमदाबाद में रहता है। करीब 10 दिन पहले किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया था। किरन ने विवाद की जानकारी अपने मायके वालों को दी तो राजनाथ ने किसी को भेजकर बेटी को घर बुला लिया।
विज्ञापन


धीरेंद्र रविवार की शाम अहमदाबाद से ससुराल आया और रात में वह ससुराल में ही रहा। सोमवार को सुबह पत्नी की विदाई करने के लिए कहा तो ससुराल वालों ने मना कर दिया। दिन में करीब 11 बजे ससुराल वालों ने धीरेंद्र को अहमदाबाद जाने के लिए मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन पर पहुंचा दिया।
विज्ञापन

आरोपी ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया

demo pic
ससुराल वाले उसे छोड़ कर चले गाए लेकिन धीरेंद्र अहमदाबाद नहीं गया। वह रात में करीब 11:30 बजे नशे में धुत होकर ससुराल पहुंचा घर के बाहर सो रहे ससुर को जगाकर उसने पत्नी किरन को बाहर बुलवाने को कहा।

राजनाथ ने रात में बेटी को घर से बाहर बुलाने से मना किर दिया। इतने में ही उसने तमंचा निकाल और राजनाथ को गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गोली की आवाज और परिवार वालों की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग भी दौड़कर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने उसे दबोचना चाहा तो उसने ग्रामीणों को भी असलहा लेकर दौड़ा लिया। उसने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी। गोली पहले जमीन से टकराई और छर्रे छिटककर ग्राम प्रधान समेत चार लोगों को लगे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई तो आरोपी ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने शव को थाने लाकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सीओ मड़ियाहूं रामभुवन यादव का कहना है कि मृतक की बेटी किरन की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें