फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल के बच्चे को काटने के बाद तड़प-तड़प कर मर गया सांप, बाद में मासूम की भी मौत

Thu, 05 Sep 2019 11:00 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
सांप (प्रतीकात्मक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सांप के बच्चे को काटने के बाद सांप की ही मौत हो गई। हालांकि उसके बाद बच्चे की भी मौत हो गई, लेकिन बच्चे से पहले सांप की मौत हुई।

विज्ञापन


मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव में मंगलवार की शाम सर्पदंश से बच्चे की मौत हो गई। डंसने के बाद पहले सांप की मौत हुई और दो घंटे बाद इलाज के दौरान बच्चे ने भी दम तोड़ दिया।

मंगलवार की शाम को बड़ागांव निवासी कमलेश मौर्य का पुत्र अंश मौर्य(8) घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान एक सांप ने उसे डस लिया। बच्चे को डसने के बाद सांप की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बालक की तबियत बिगड़ने लगी तो परिजन तत्काल प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले गए। हालत में सुधार न होने पर परिजन मछलीशहर के एक निजी चिकित्सालय ले गये जहां पर डाक्टरों ने अंश को मृत घोषित कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें