वाराणसी के हुकुलगंज इलाके में शुक्रवार रात जूता व्यवसायी अरविंद कुमार की हत्या के विरोध में क्षेत्र के दुकानदार धरने पर बैठ गए हैं। सभी ने अपनी दुकानें बंद कर दी हैं। मौके पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।
सभी दुकानदार व्यवसायी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। साथ ही, हाल में वाराणसी में व्यापरियों के साथ हुई आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
बंद पड़ी दुकानें
ये भी पढ़ें : पिता के सामने दिनदहाड़े कार सहित बच्चे का अपहण, तीन थानों की पुलिस ने तेजी दिखाकर दबोचा
वाराणसी के हुकुलगंज नई बस्ती में शुक्रवार रात ठेला दुकानदार की पिटाई करने से मना करने से नाराज नशे में धुत युवकों ने जूता व्यवसायी अरविंद खरवार(38) को दुकान से बुला कर चाकू मार कर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद घटनास्थल से चाकू लेकर भाग रहे एक युवक को पकड़ कर स्थानीय लोगों ने पीटते हुए कैंट पुलिस को सौंप दिया।