फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर : थाने के लॉकअप से लूट के तीन आरोपी फरार, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Sat, 17 Aug 2019 05:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले से लूट के तीन आरोपी गुरुवार की रात कोतवाली के लॉकअप से हथकड़ी खोलकर फरार हो गए। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में कोतवाल सुरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक आशुतोष गुप्ता, आरक्षी उमाशंकर पाल को निलंबित कर दिया गया। दो होमगार्डों पर कार्रवाई के लिए कमांडेंट को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


चार अगस्त की रात पाली बाजार के पास बाइक सवार बदमाशों ने लाइन बाजार थाने के बैंकर्स कॉलोनी निवासी दवा व्यवसायी भानु प्रकाश सिंह से असलहे के बल पर 22 हजार लूट लिए थे। मामले में तीन दिन पूर्व क्राइम ब्रांच ने संजय पटेल निवासी पूरा रघुनाथपुर थाना फूलपुर, सलीम शेख सिरौली थाना रामपुर, रुस्तम निवासी शहाबुद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर और उनके साथी सलीम, सन्ने और शाहरुख अली को पकड़ा था।

ये भी पढ़ें : राजधानी में पेंट्रीकार कर्मी ने महिला से की छेड़खानी, जीआरपी ने गिरफ्तार किया
विज्ञापन


सभी से कोतवाली में पूछताछ की जा रही थी। बुधवार रात पुलिस ने सभी को थाने के लॉकअप में बंद किया था। लॉकअप के जालीदार दरवाजे की कुंडी ठीक से बंद नहीं होती थी। इस कारण सभी को हथकड़ी लगाई गई थी।

विज्ञापन

रात में 12 से तीन बजे के दौरान होमगार्ड त्रिपुरारी शंकर और रामेश्वर राजभर पहरा दे रहे थे। उनकी ड्यूटी समाप्त होने पर आए गार्ड ने मिलान किया तो पता चला कि संजय, सलीम शेख, रुस्तम फरार हैं।

ये भी पढ़ें : ससुरालियों ने दामाद की कर दी हत्या, सुसाइड बताने के लिए घर में फंदे पर लटकाया, ऐसे हुआ खुलासा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें