फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा ने युवती के साथ की छेड़छाड़, निलंबित

Wed, 24 Aug 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पु‌ल‌िस
विज्ञापन
यूपी पुलिस का एक और विद्रूप चेहरा सामने आया है। कैंट थाने में तैनात दरोगा केपी सिंह रंगदारी मांगने के एक मुकदमे की विवेचना के दौरान आरोपी युवती से अश्लील हरकतें करने लगा। युवती ने हिम्मत दिखाई और उसकी हरकतों की वीडियो रिकॉर्डिंग, फोटो और एसएमएस लेकर मंगलवार को एसएसपी से मिली। एसएसपी ने केपी सिंह को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


साथ ही कैंट इंस्पेक्टर ने पीड़िता की तहरीर पर दरोगा के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया। बलिया जिले की मूल निवासी एक युवती सारनाथ के सोनातालाब इलाके में किराये के मकान में रहकर नर्सिंग का कोर्स करती है। युवती के खिलाफ कैंट थाने में रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज है। इसकी विवेचना दरोगा केपी सिंह कर रहा था। आरोप है कि विवेचना के दौरान युवती के साथ दरोगा आए दिन अश्लील हरकत करता था और उसे लुभावने प्रस्ताव देता था।

दरोगा की हरकतों से जुड़े साक्ष्य जुटाकर युवती मंगलवार को एसएसपी आकाश कुलहरि से मिली। शिकायत सुनने के बाद एसएसपी ने कैंट इंस्पेक्टर एके ओझा को दरोगा को साथ लेकर कार्यालय बुलाया। दरोगा को जमकर लताड़ लगाने के बाद एसएसपी ने उसके निलंबन का आदेश जारी कर दिया। बता दें कि निलंबित किए गए इसी दरोगा को कैंट थाने में विकसित किए जा रहे पुलिस बाल मित्र थाना की देखरेख और कामकाज की भी जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें