फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले दो महीनों से दहल गया है बनारस, हो चुकी हैं सात हत्याएं

Mon, 30 Sep 2019 02:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में आपराधिक घटना थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बनारस में एक के बाद एक करके सात लोगों की हत्या की जा चुकी है। और इन घटनाओं को पिछले दो महीने में अंजाम दिया गया है। पुलिस के तमाम दावों के बाद भी अपराध अपने चरम पर है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
ये हुई घटनाएं :
22 जुलाई को पहड़िया क्षेत्र की कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी पाइप व्यवसायी धर्मेंद्र गुप्ता की हत्या कर दी गई थी। धर्मेंद्र के घर के सामने ही उनकी हत्या कर बदमाशों ने पांच लाख रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन

3 of 7
3 सितंबर को कैंट थाना क्षेत्र के मड़वा गांव में मंगलवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने दिव्यांग पान विक्रेता दिलीप पटेल(30) को गोली मार कर हत्या कर दी थी।

4 of 7
8 सितंबर को सारनाथ में 70 साल की एक वृद्धा को बदमाशों ने गोली मार दी थी। रविवार को सारनाथ इलाके में अपनी चूड़ी की दुकान खोल रही थी। इसी बीच बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

5 of 7
21 सितंबर को चेतगंज थाना क्षेत्र के काली महाल क्षेत्र में पिशाचमोचन की गद्दी और संपत्ति विवाद में कर्मकांडी ब्राह्मण कृष्ण कांत उपाध्याय(52) और पत्नी ममता(46) की घर में नृशंस हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

6 of 7
23 सितंबर को काशी हिंदू विश्वविद्यालय(बीएचयू) परिसर में स्थित आयुर्वेद विभाग के सामने चाय की दुकान चलाने वाले राम जतन साहनी उर्फ रामू(65) की देर रात सोते समय ईट से सिर कूंच कर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आज 30 सितंबर को सदर तहसील में पल्सर सवार बदमाशों ने सारनाथ के लोहिया नगर के रहने वाले ठेकेदार नितेश सिंह उर्फ बबलू की हत्या कर दी गई। जहां वह अपनी फार्च्यूनर कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे थे। तभी अचानक से बाइक सवार बदमाशों ने उनपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। ठेकेदार को सात गोलियां मारी गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें