फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

वाराणसी की सदर तहसील में ठेकेदार की दिनदहाड़े हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

Mon, 30 Sep 2019 12:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
1 of 7
गोली मारकर ठेकेदार की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के शिवपुर स्थित सदर तहसील परिसर में सोमवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर सारनाथ थाने के हिस्ट्रीशीटर नितेश सिंह उर्फ बबलू(52) की हत्या कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से .455 और .30 बोर के नौ खोखे बरामद किए।

2 of 7
पुलिस के अनुसार बाइक सवार दो शार्प शूटरों ने रेकी करने के बाद दो पिस्टल से तकरीबन 13 से 14 राउंड फायरिंग कर बबलू की हत्या की है। वारदात की वजह हत्या सहित अन्य आपराधिक मामलों से जुड़ी बबलू की पुरानी रंजिश, जमीन विवाद, बदमाशों से अदावत और माफिया गिरोहों के बीच की वर्चस्व की लड़ाई मान कर पुलिस जांच कर रही है।

3 of 7
वारदात को लेकर बबलू के भाई अकलेश कुमार सिंह उर्फ टिंकू की तहरीर के आधार पर शिवपुर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तफ्तीश कर रही पुलिस टीमें हाल ही में जेल से जमानत पर छूटे कैंट, शिवपुर और सारनाथ क्षेत्र के संदिग्ध गतिविधियों वाले आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं।

4 of 7
चंदौली जिले के धानापुर थाना के ओदरा के मूल निवासी बबलू सारनाथ क्षेत्र के लोहिया नगर में परिवार के साथ रहते थे। बबलू जमीन संबंधी एक मुकदमे की पेशी पर सदर तहसील गए थे। करीब 11:40 बजे के लगभग वापस लौट कर आए बबलू ने तहसील के पिछले गेट के समीप खड़ी अपनी बुलेट प्रूफ फार्च्यूनर का गेट खोला।

5 of 7
इसी दौरान दो बदमाशों ने दो पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। कमर में लाइसेंसी पिस्टल खोंसे बबलू को संभलने का भी मौका नहीं मिला और उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद बदमाश पल्सर बाइक से शिवपुर बाईपास की ओर से भाग निकले।
विज्ञापन

6 of 7
डॉक्टरों के अनुसार बबलू के सिर, सीने, बांह और कमर में नौ गोली लगी है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

7 of 7
नितेश सिंह उर्फ बबलू मूल रूप तीन भाइयों में सबसे बड़े नितेश सिंह ठेकेदार और बस मालिक थे। रोजा और सहेली नाम से 8 बस गाजीपुर-बनारस रोड पर चलती हैं। इसके साथ ही कुछ बस बनारस-मध्य प्रदेश रोड पर चलती हैं।
Next
AU ऐप में पढ़ें