फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिद के करीबी सैफ, असदुल्लाह से पूछताछ करेगी एनआईए

Tue, 24 May 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईएसआईएस के नए वीडियो में आजमगढ़ का फरार आतंकी बड़ा साजिद ही है या कोई और, इसकी तस्दीक के लिए एनआईए समेत अन्य खुफिया एजेंसियां साजिद के करीबी दोस्त रहे मो. सैफ और असदुल्लाह उर्फ हड्डी से पूछताछ करने की तैयारी में हैं। आजमगढ़ के रहने वाले ये दोनों आतंकी अलग-अलग जेल में बंद हैं। बड़ा साजिद, सैफ और असदुल्लाह दिल्ली के बटाला हाउस कांड में साथ थे। 
विज्ञापन


पुलिस के पास बड़ा साजिद की जो तस्वीरें हैं, वह 2008 के  पहले की हैं। वीडियो में दिख रहा चेहरा साजिद की पुरानी फोटो से मेल नहीं खा रहा है। शुरुआती जांच में सुरक्षा एजेंसियों को वीडियो में साजिद की मौजूदगी के प्रमाण नहीं मिले हैं। तीन दिन पूर्व आईएसआईएस की ओर से एक वीडियो जारी किया गया था। इसमें आजमगढ़ के फरार आतंकी बड़ा साजिद और अबू राशिद के होने का दावा किया था।

वीडियो वायरल होने के बाद से सुरक्षा एजेंसियां उसकी तस्दीक में जुट गई हैं। पिछले साल जुलाई में ही एजेंसियों को पता चला था कि बड़ा साजिद सीरिया में आईएसआईएस की ओर से लड़ते हुए मारा गया है। 
विज्ञापन

अब उसका नया वीडियो आने के बाद से एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। यूपी एटीएस ने पुराने फोटो के आधार पर वीडियो की तस्दीक की लेकिन फोटो मेल नहीं खाया। इस संदर्भ में आजमगढ़ के कुछ लोगों से संपर्क किया गया लेकिन वह भी कुछ नहीं बता पाए। 

वीडियो में बड़ा साजिद है या नहीं इसकी पुख्ता जांच के लिए एनआईए अब अहमदाबाद की जेल में बंद आजमगढ़ के संजरपुर निवासी मौ. सैफ और किसी अन्य जेल में बंद देवगांव निवासी असदुल्लाह उर्फ हड्डी से पूछताछ करेगी। मो. सैफ  दिल्ली के बाटला हाउस कांड में मौके से गिरफ्तार किया गया था जबकि असदुल्लाह को 2013 यासिन भटकल के साथ बिहार-नेपाल बार्डर से गिरफ्तार किया गया था। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि मो. सैफ और असदुल्लाह ही बड़ा साजिद के सबसे करीबी थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें