भ्रष्टाचार के आरोप में जेल भेजे गए चंदौली के एआरटीओ आरएस यादव की तीन बोगस कंपनियों में दो बेटी, दो भाई, बेटे, चालक और रिश्तेदारों ने लाखों रुपये के शेयर खरीदे हैं। इनके अलावा, एक सीए समेत शहर के कुछ उद्यमी भी कंपनी में शेयर होल्डर हैं।
एक कंपनी में 15 से 20 शेयर होल्डर हैं। जांच एजेंसियों की पड़ताल में ये जानकारियां सामने आई हैं। अब जांच एजेंसियां शेयर होल्डर्स से पूछताछ करने की तैयारी में हैं।
सूत्रों के मुताबिक ये तीनों कंपनियां क्या कारोबार करती हैं, ये अब तक पता नहीं चल सका है। शासन स्तर से इस पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी ईडी और आयकर विभाग को दी जा सकती है। अब तक मामले की पड़ताल चंदौली पुलिस और विजलेंस कर रही है।
कंपनी- एक
आरबिट विनमय प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक आरएस यादव के बेटे अपूर्व यादव और चालक महेंद्र प्रताप मौर्या हैं। 2006 में ये कंपनी शुरू की गई। आरएस के भाई ब्रह्मदेव यादव, प्रेमचंद यादव, बेटे अपूर्व यादव समेत 19 लोग शेयर होल्डर हैं।
ब्रह्मदेव ने 21750, प्र्रेमचंद ने 21750, अपूर्व ने 33750, गंगोत्री देवी ने 19000, बेटी पूनम यादव ने 18000, जेपीएन राज ने 18000, दुर्गा राज ने 15000, लभेश्वरी मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड ने 19000, प्रेमचंद यादव ने 20750, ब्रह्मदेव यादव ने 21250, द्विवेदी क ंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने 8000, कृष्णा डीलर्स प्राइवेट लिमिटेड ने 10000, कुदरत मर्चेंट्स प्राइवेट लिमिटेड ने 10000, मिलन टाई यूपी प्राइवेट लिमिटेड ने 10000, नंदन वनिजय प्राइवेट लिमिटेड ने 10000, आरएनजी ने 10000, ग्रोव सप्लायर्स ने 10000, ग्रांट सप्लायर्स ने 30000, ग्लेज कंस्ट्रक्शन ने 10000 और यूनिटी डिस्ट्रीब्यूटर्स ने 20000 शेयर खरीदे हैं। कुल मिलाकर 336250 शेयर हैं। एक शेयर की कीमत दस रुपये है।
कंपनी- दो
सुपीरियर निर्माण प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक आरएस यादव के बेटे अपूर्व यादव, भाई ब्रह्मदेव यादव और प्रेमचंद यादव हैं। दो अगस्त 2007 को कंपनी शुरू की गई थी। इस कंपनी में नौ शेयर होल्डर हैं।
बेटी पूनम यादव के नाम 10000, भाई प्रेमचंद यादव के 39625, गंगा सागर यादव के 19000, भाई प्रेमचंद यादव के 45625, आरबिट विनमय प्राइवेट लिमिटेड के 66500, ब्रह्मदेव यादव के क्रमश: 37125 और 50625, बेटी रिचा यादव के 16000 और बेटे अपूर्व यादव के नाम 17250 शेयर हैं।
एक शेयर की कीमत दस रुपये हैं। कुल मिलाकर परिवार के लोगों ने ही कंपनी के कुल 30 लाख 17 हजार 500 के शेयर खरीदे हैं।
कंपनी-तीन
क्रिस्टल अपार्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सुनील धानुका, दिलीप कुमार और बिनोद कुमार निदेशक हैं। बेटे अपूर्व यादव और बेटी रिचा यादव अपर निदेशक हैं। इस कंपनी में चार शेयर होल्डर हैं। दिलीप जायसवाल ने 3500, बिनोद कुमार ने भी 3500, सुनील धानुका ने 1000, संजीव कुमार सरावगी ने 1000 और मनीष कुमार सरावगी ने भी 1000 शेयर खरीदे हैं।
कुल दस हजार शेयर खरीदे गए हैं। इस कंपनी में भी एक शेयर की कीमत दस रुपये है। ये सभी जानकारियां जांच एजेंसियों की अब तक की पड़ताल में सामने आई हैं।