फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्राद्ध कर्म करने काशी आए NRI के उचक्कों ने छह हजार यूरो उड़ाए

Sun, 01 Apr 2018 10:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
काशी के घाटों पर श्रद्धालुओं के साथ अनचाही घटनाएं रुक नहीं रही हैं। शनिवार को उचक्कों ने दांडी घाट पर श्राद्ध कर्म करने आए सिंगापुर के एनआरआई का गंगा स्नान के दौरान सीढ़ी पर रखा पैंट उड़ा दिया।
विज्ञापन


पैंट की जेब में छह हजार यूरो डॉलर (भारतीय मुद्रा में मूल्य 4.20 लाख रुपये) और सात हजार रुपये समेत तीन पासपोर्ट, एक मोबाइल फोन क्रेडिट कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस भी था। पीड़ित की तहरीर पर भेलूपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना को अंजाम देने वाले दो उचक्के वीडियो कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस के अनुसार सिंगापुर के एनआरआई कार्तिकेय शिवकुमारम पत्नी और मां के साथ श्राद्ध कर्म के लिए भारत आए हैं।
विज्ञापन


शनिवार सुबह 9:30 बजे दांडी घाट पर श्राद्ध कर्म से पहले कार्तिकेय ने बगल के दुलरिया घाट पर स्नान करने के लिए अपना पैंट सीढ़ियों पर रखकर स्नान किया था। स्नान करने के बाद उन्हें सीढ़ियों पर रखा पैंट गायब मिला।

हालांकि दांडी घाट पर श्राद्ध के कार्यक्रम को उनकी पत्नी वीडियो कैमरे से शूट कर रही थी। वीडियो कैमरे में उस समय वहां दो लोग दिख रहे हैं। बाद में श्राद्ध की रस्म पूरी करने के बाद कार्तिकेय ने गेस्ट हाउस संचालक को आपबीती सुनाई। भाजपा पार्षद राजेश सिंह चल्लू की सहायता से कार्तिकेय ने भेलूपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें