वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के भठौली में रविवार की रात सरेराह अंजाम दी गई सनसनीखेज वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर टूटी हुई चूड़ियां और साड़ी सहित अन्य कपड़े मिलने पर सनसनी मच गई। घटनास्थल को देख कर ही लोगो वारदात के बारे में सोच कर कांप उठे। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
varanasi
- फोटो : amar ujala
भठौली पेट्रोल पंप के समीप रविवार की रात 2:10 बजे पिकअप सवार पांच बदमाशों ने तमंचे के बल पर सराफा कारोबारी संजय सेठ से लूटपाट की और उनकी पत्नी रीना को अगवा कर लिया। बाद में बदमाशों ने रीना को दानगंज पुलिस चौकी के समीप उतार दिया। रीना सोमवार सुबह घर पहुंच गईं। संजय के अनुसार बदमाश सात हजार रुपये, तीन मोबाइल और उनकी पत्नी के लगभग 30 हजार रुपये मूल्य के जेवरात लूट ले गए हैं। क्राइम ब्रांच छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
3 of 7
varanasi
- फोटो : amar ujala
कपसेठी थाना अंतर्गत सिसवा के मूल निवासी संजय की आभूषण की दुकान गाजीपुर जिले के सादात क्षेत्र के मंगारी चट्टी में है। संजय ने बताया, रविवार रात उनकी पत्नी, बच्चे और रिश्तेदार सुजीत मंगारी चट्टी से सैदपुर स्थित ससुराल गए। संजय खुद बाइक पर थे। रात 12 बजे सभी लोग सिसवा के लिए निकले। इस दौरान रीना उनके साथ बाइक पर आ गईं।
4 of 7
varanasi
- फोटो : amar ujala
भठौली पेट्रोल पंप के समीप पिकअप सवार पांच बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और लूटपाट करने के बाद रीना को जबरन साथ बैठा कर चले गए। संजय ने पुलिस को सूचना के साथ ही रीना की खोजबीन शुरू कर दी। करीब ग्यारह बजे पता लगा कि रीना दानगंज के ग्रामीणों की मदद से घर पहुंच गई है। सूचना पर चोलापुर थाने पहुंचे एसएसपी आनंद कुलकर्णी और क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह ने संजय से वारदात की जानकारी ली।
घटनास्थल का मुआयना भी किया। लूटपाट के नए तरीके ने पुलिस भी हैरत में है। संजय के अनुसार दो बदमाश 20-25 साल और एक 30 साल का था, जबकि दो पिकअप के भीतर बैठे थे। बदमाश मजदूर प्रतीत हो रहे थे। संजय के बयान के आधार पर क्राइम ब्रांच को आशंका है कि हाईवे चौड़ीकरण के कार्य में लगे मजदूरों का वारदात में हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
6 of 7
डेमो
- फोटो : डेमो
संजय के साथ जहां लूटपाट हुई, वहां महिला की साड़ी सहित अन्य कपड़े और टूटी चूड़ियां बिखरी पड़ी थीं। इस पर ग्रामीण और पुलिस तरह-तरह की शंकाएं जाहिर कर रहे थे। संजय को पुलिस मौके पर ले गई और उन्होंने बताया कि साड़ी व चूड़ी उनकी पत्नी की नहीं हैं। पुलिस इस सवाल का जवाब नहीं खोज सकी कि आखिर साड़ी और चूड़ी किसकी है।
पिकअप और स्कार्पियो सवार बदमाशों ने रविवार की आधी रात बाद चोलापुर थाना और उससे सटे आजमगढ़ जिले में तीन घंटे में चार जगह लूटपाट की। तीनों जगह महिलाओं को अगवा किया और थोड़ी दूर ले जाकर छोड़ दिया। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने पिकअप से 2:10 बजे चोलापुर के भठौली और तीन बजे आजमगढ़ के देवगांव में लूटपाट की। चार बजे मेहनगर और साढ़े चार बजे जहानागंज में स्कार्पियो से लूटपाट की।