फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में रिक्शा चालक की सिर कुचलकर हत्या, रिक्शा भी ले भागे हत्यारे

Fri, 06 Oct 2017 06:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
गुरूधाम चौराहे के पास मिली रिक्शा चालक की लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के भेलूपुर थाना अंतर्गत गुरूधाम चौराहे के पास शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति की सिर कूंची लाश मिलने से सनसनी मच गई। उसके सिर पर गंभीर चोट थी। आशंका है कि सिर कूंच कर उसकी हत्या की गई है। उसके पास से रुपये भी लूटे गए हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि वह मिर्जापुर के मड़िहान का रहने वाला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पंद्रह दिन पूर्व भी वह नशे की हालत में गिरकर चोटिल हुआ था। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। 

गुरुधाम चौराहे के समीप खोजवा मार्ग पर सड़क किनारे अज्ञात रिक्शा चालक  का शव मिला। उसके सिर के पास पत्थर पड़ा था और सिर के बाएं तरफ चोट के निशान थे। खून का रिसाव हुआ था। उसके नाक से भी खून का रिसाव हुआ था।
विज्ञापन


आशंका जताई गई कि बदमाशों ने सिर कूंच कर उसकी हत्या की है और रिक्शा लूटकर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रिक्शा चालक  दिन भर रिक्शा चलाता था और रात मे गुरुधाम चौराहे के समीप खोजवा मार्ग पर सड़क के किनारे सोता था।

शुक्रवार की भोर मे उसे रिक्शा के पहिए की मरम्मत करते देखा गया था। सुबह होने पर सड़क के किनारे ठेला लगाने वाले दुकानदार पहुंचे तो उसे खून से लथपथ देखकर हतप्रभ रह गए। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दी गई।

दोपहर बाद उसकी पहचान ग्राम दारानगर ,मड़िहान जिला मिर्जापुर के बंगाली के रुप में हुई। उसके पिता का नाम लालचंद है। बंगाली तीन भाइयों मे सबसे बड़ा था। घर से तीन वर्ष पूर्व से विवाद रहकर वाराणसी आया था।

पत्नी ने पांच वर्ष पूर्व दूसरे के साथ शादी कर ली थी। मौके पर पहुंचे सीओ भेलूपुर अयोध्या प्रसाद सिंह पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की पड़ताल की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें