घटना की खबर परिजनों को लगी तो रात में ही परिवार के लोग आरोपी के घर पहुंच गए, जहां दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। मारपीट की नौबत आने पर किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवस्तव, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा कोतवाली पुलिस के साथ पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
ये भी पढ़ें : बलिया बलिदान दिवस : जेल का फाटक खुलते ही लोगों में दिखा उत्साह, इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित धीरज पुत्र ईश नारायण व उसके साथी पर संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया है। एसपी विपिन कुमार मिश्र का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। पीड़ित महिला का मेडिकल कराया जा रहा है।