फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः विरोध दर्ज कराने के लिए जलाईं धार्मिक पुस्तकें, केस दर्ज   

Mon, 20 Aug 2018 10:25 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
पुस्तकें जलाते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय संविधान की प्रतियां जलाने के विरोध में शनिवार को आंबेडकर समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यूपी के बलिया में प्यारेलाल चौराहे पर धार्मिक पुस्तकों की प्रतियां जलाईं। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


मंडल अध्यक्ष डॉ. कमलेश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता भगत सिंह तिराहा, मुंसफी तिराहा होते हुए प्यारेलाल चौराहे पर पहुंचे, जहां धार्मिक पुस्तकों की प्रतियां फूंकीं। इसके पूर्व डाक बंगले में बैठक कर पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव गीता उर्फ शबनम सिंह ने दिल्ली में संविधान की प्रतियां जलाए जाने पर रोष प्रकट किया।

शबनम सिंह ने कहा कि बाबा साहब डॉ आंबेडकर के अपमान का बदला लेने के लिए हम राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे। इस दौरान पुलिस ने शबनम सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


कोतवाल ज्ञानेंद्र मिश्र एवं डाक बंगले के चौकीदार शिवनारायण राजभर की तहरीर पर शबनम सिंह सहित चार पर नामजद तथा 20 अज्ञात के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बाबत रसड़ा सीओ केके सिंह ने बताया कि चौकीदार की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें