फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चा मकान ढहा, तीन की मौत

Fri, 19 Aug 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पूरे गांव में गिरा कच्चा मकान।
विज्ञापन
 मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के पूरे गांव की सरोज बस्ती में गुरुवार की तड़के एक कच्चा मकान ढह गया। मलबे में दबकर जित्तू सरोज (60), उनकी पत्नी लालती देवी (56), बेटी रेखा (28) की मौत हो गई। जबकि, रेखा की बेटी नैंसी (4), अंशु (2) और उसकी बड़ी बहन फोटो की बेटी अनुपम उर्फ संध्या (8) घायल हो गई। पता चला कि लगातार हो रही बारिश और आसपास जलभराव से मकान में सीलन आ गई थी। घटना के बाद मौके पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने सभी को मंडलीय अस्पताल भिजवाया। घटना से सरोज बस्ती में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

पूरे गांव निवासी मजदूर जित्तू पत्नी लालती और बेटी शीला के साथ कच्चे मकान में रहता था। जित्तू के घर इन दिनों उसकी भदोही के गोपीगंज में ब्याही बेटी रेखा अपनी बेटियों नैंसी, अंशु और छह माह के बेटे आशुतोष के साथ आई हुई थी। बुधवार की रात जित्तू की छोटी बेटी शीला अपने साथ आशुतोष को लेकर पड़ोस के घर में सोई थी। वहीं, बाकी लोग घर में ही सोए थे। गुरुवार की भोर में अचानक तेज आवाज के साथ मकान भरभराकर ढह गया।   आसपास के लोग भागकर मौके पर आए तो पूरा परिवार मलबे में दबा पड़ा था। ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस सभी को मंडलीय अस्पताल ले गई, जहां जित्तू, लालती और रेखा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, नैंसी, अंशु और अनुपम को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इस बीच, घटनास्थल पर पहुंचे विधायक महेंद्र पटेल ने किसी प्रशासनिक अधिकारी के मौका मुआयना न करने पर डीएम को फोन कर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
  इसके बाद दोपहर तीन बजे एसडीएम राजातालाब त्रिभुवन राम मौके पर पहुंचे। जित्तू की बेटी शीला को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार की ओर से 13 लाख 30 हजार रुपये की आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी। वहीं, रेखा के पति गुड्डू को चार लाख रुपये की आर्थिक मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें