फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता विवाहिता को कमरे में बंद कर गैंगरेप, मां को फोन कर नर पिशाचों से बचा लेने की लगाई गुहार

Wed, 17 May 2017 10:38 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
पुलिस मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर खोज में जुटी
विज्ञापन
जौनपुर जिले के एक गांव स्थित अपने मायके से शनिवार को लापता विवाहिता से किसी अज्ञात स्थान पर कमरे में बंद कर सामूहिक दुष्कर्म किया जा रहा है। लापता होने के तीसरे दिन विवाहिता ने फोन पर मां को जानकारी देते हुए दुष्कर्म करने वालों से बचाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


परिवारीजनों की तहरीर पर पर पुलिस मोबाइल नंबर के आधर पर विवाहिता की खोज कर रही है।  युवती के पिता का निधन हो चुका है। मां ने उसकी शादी वाराणसी के एक युवक के साथ कर दी। जहां से वह दो माह पूर्व इलाज के लिए अपने देवर के साथ गुजरात गई थी।

देवर वहां जिस कंपनी मे काम करता था उसी में मध्यप्रदेश का एक युवक श्रवण सिंह भी काम करता है। बीते शनिवार को विवाहिता अपने देवर के साथ मायके आई थी। उसके साथ उसका दोस्त श्रवण भी आया था। दोस्त की गतिविधियों को देख ग्रामीणों ने उसे मार पीटकर यहां से भगा दिया था।
विज्ञापन


उसी दिन शाम को विवाहिता मां से मोबाइल रीचार्ज कराने को कहकर बाजार गई थी। देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिवारीजन तलाश में जुट गए। विवाहिता से फोन पर बात की गई तो उसने बताया था कि श्रवण के साथ वह अपनी ससुराल वाराणसी जा रही है।

उसके साथ श्रवण के तीन दोस्त भी हैं।
इसके बाद मंगलवार की दोपहर उसने मॉ को फोन कर आप बीती सुनाई तो परिवार में हड़कंप मच गया। विवाहिता को यह जानकारी नहीं है कि उसे कहां रखा गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


सीओ शाहगंज रामभुवन यादव ने बताया कि मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है। लोकेशन के आधार पर पुलिस विवाहिता को जल्द बरामद कर लेगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें