घर में घुसकर एक महिला मजदूर के साथ ट्रक ड्राइवर ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला यह घटना यूपी के सोनभद्र में हुई। दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आने से क्षेत्र में हडकंप मच गया। पीड़ित महिला का आरोप था कि एक ट्रक ड्राइवर रात में अकेले का फायदा उठा कर जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म किया।
अहरौरा क्षेत्र के क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी एक युवक कुछ माह पूर्व से अपनी तीस वर्षीय पत्नी व छोटे भाई के साथ पेट पालने के लिए रोजगार की तालाश में सोनपुर गांव के पास स्थित पहाड़ के नीचे झोपड़ी बना कर रहने लगा।
इसी दौरान युवक को पत्थर के एक प्लांट पर काम मिल गया। वह मजदूरी का काम करने लगे। बुधवार की रात आठ बजे पीड़ित महिला का पति व उसका भाई दोनों किसी काम से बाहर चले गए थे।
इसी दौरान एक प्लांट पर गिट्टी लोड करने आए एक ट्रक ड्राइवर घर में महिला को अकेला पाकर उसके घर में घुस कर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने जब शोर मचाया तो आरोपी ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। महिला की चीख पुकार सुनकर आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।