फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध देने के बहाने घर में घुसकर दृष्टिहीन किशोरी से रेप, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 13 May 2018 02:30 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी के जौनपुर में एक युवक ने दूध देने के बहाने घर में घुसकर दृष्टिहीन किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिवारीजन की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


चंदवक थानाक्षेत्र में पंकज यादव (24) दूध बेचता है। रोज की तरह शनिवार की सुबह वह दूध लेकर किशोरी के घर पहुंचा। उस दौरान किशोरी के माता-पिता बाहर गए थे। दृष्टिहीन किशोरी घर में अकेली थी।

दरवाजा खोलते ही युवक ने किशोरी को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। कुछ देर बाद घर लौटे माता-पिता को किशोरी ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद घर वालों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें