फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी ट्रेन में लूटः फुल प्लानिंग के साथ घटना को दिया अंजाम

Mon, 10 Apr 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
चर्चाओं का बाजार पूरे दिन गर्म रहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गहमर स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित होम सिग्नल के पास रविवार की भोर में राजधानी एक्सप्रेस की तीन बोगियों में हुई लूट की घटना को अंजाम बदमाशों ने फुल प्लानिंग के साथ दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश आसानी से फरार हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों में इस तरह की चर्चाओं का बाजार पूरे दिन गर्म रहा। स्थानीय स्टेशन से यात्रा शुरू करने वाले यात्री ट्रेन में सफर के दौरान सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित भी दिखाई पड़े। 

रविवार सुबह जैसे ही स्टेशन के आस-पास के लोगों को पता चला कि राजधानी जैसी महत्वपूर्ण ट्रेन में बदमाश आखिर इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद आसानी से फरार हो गए और किसी को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन


कुछ लोग इस बात को लेकर चर्चा कर रहे थे कि ऐसी महत्वपूर्ण ट्रेन में एस्कार्ट रहने के बावजूद भी बदमाश ऐसी घटना को अंजाम दे सकते हैं तो सवारी और एक्सप्रेस ट्रेनों में तो यात्री अपने आप को सुरक्षित कैसे महसूस कर सकते हैं।

इन तमाम चर्चाओं के बीच लोगों का ध्यान जांच करने पहुंचे पुलिस कर्मियों पर जाकर टिक जा रहा था। इस घटना को लेकर लोगों के जेहन में बार-बार ट्रेन की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें