फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाल और वैभव की तलाश में छापे

Tue, 09 Feb 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर के येलो जोन में रविवार की रात कन्हैया अग्रवाल को गोली मारने के मामले में पुलिस दशाश्वमेध थाना के हिस्ट्रीशीटर पारस के दो बेटों विशाल और वैभव की तलाश कर रही है। उनकी तलाश में कई जगहों पर छापेमारी की गई लेकिन उनका पता नहीं चला। वहीं मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कन्हैया की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है।
विज्ञापन


दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के त्रिपुरा भैरवी निवासी महेश पुरोहित की त्रिपुरा भैरवी में ही ट्रेवेल एजेंसी है। रविवार की रात करीब नौ बजे दो बदमाश पैदल ही उसकी दूकान में घुसे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान ही महेश दूकान से भाग निकला।

इसी बीच कालिका गली निवासी कन्हैया अग्रवाल ने एक बदमाश को पकड़ लिया। गुत्थम गुत्थी के दौरान बदमाश ने कन्हैया को गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की पूछताछ में महेश ने विशाल और वैभव पर गोली मारने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर दशाश्वमेध अंजय सिंह ने बताया कि वैभव और विशाल क ी तलाश की जा रही है। उनके पकड़े जाने के  बाद ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें