फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू हास्टल की सुरक्षा पर उठे सवाल, गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम तक कैसे पहुंचा युवक

Wed, 15 Mar 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कस्तूरबा गांधी हास्टल में रविवार को हुई घटना
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कस्तूरबा गांधी हास्टल में रविवार को हुई घटना ने सुरक्षा तंत्र पर सवाल उठा दिया है। हास्टल में घुसकर बाथरूम में नहा रही छात्रा का वीडियो बनाने वाला दुस्साहसी युवक हास्टल में घुसा कैसे, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


हास्टल के चौकीदार से लेकर वहां मल्टी टास्किंग के लिए लगे कर्मचारी इसके घेरे में आ गए हैँ। फिलहाल इस घटना के बाद हास्टल के गेट के पास सुरक्षाकर्मी की ड्यूटी लगा दी गई है। 

रविवार की शाम नशे में धुत एक युवक संदीप सोनकर मेडिकल छात्राओं के छात्रावास में घुस गया था। न सिर्फ हास्टल में प्रवेश किया बल्कि हास्टल की तीसरी मंजिल पर जाकर बाथरूम में नहा रही एक छात्रा का वीडियो बना रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान जब दूसरी छात्राओं ने देखा तो शोर मचाना शुरू किया तो उसने एक छात्रा का गला दबाने का भी प्रयास किया। हास्टल से वो भागा लेकिन छात्राओं का शोर सुन एमएमवी चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने उसे दबोच लिया था। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज तो दिया गया है लेकिन हास्टल की सुरक्षा में हुई चूक ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

चिकित्सा विज्ञान संस्थान प्रशासन की ओर से इस घटना की जांच की जा रही है। उन पहलुओं पर जांच की जा रही है कि आखिर वो शख्स हास्टल के अंदर कैसे पहुंचा? हास्टल के कर्मचारी उससे मिले हुए था या नहीं?

चीफ प्राक्टर प्रो. ओएन सिंह का कहना है कि फिलहाल इसमें चौकीदार की चूक मानी जा रही है। जांच की जद में हो आएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

छात्राओं ने दिखाई गजब की हिम्मत

कस्तूरबा गांधी हास्टल में रविवार को हुई घटना में छात्राओं ने बड़ी ही बहादुरी दिखाई। ये उनकी हिम्मत ही थी कि हास्टल में घुसकर वीडियो बना रहा शख्स पुलिस की गिरफ्त में आया। गैलरी के पास जब एक छात्रा ने उस अंजान शख्स को वीडियो बनाते देखा तो उसने शोर मचाना शुरू किया।

अब तक दो तीन छात्राएं और जुट गई। इस पर युवक ने उनके साथ मारपीट की। एक छात्रा को तो उसने गला दबाने का भी प्रयास किया लेकिन छात्राओं ने हिम्मत नहीं हारी। जब वो युवक बाहर की ओर भागा तो छात्राओं ने उसे दौड़ा लिया था।

उनकी मदद से ही बाहर एमएमवी तिराहे पर सुरक्षाकर्मी ने उसे दबोचा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें