फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी चिकित्सक की शर्मनाक करतूत, शादी का झांसा दे करता रहा बलात्कार

Tue, 11 Apr 2017 09:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
शारीरिक शोषण करने के मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
गाजीपुर जिले में खानपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने शादी का झांसा देकर चार साल से एक निजी चिकित्सक द्वारा शारीरिक शोषण करने के मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मंगलवार को पीडि़ता की तहरीर पर निजी चिकित्सक के विरुद्ध बलात्कार सहित अन्य मामलों में एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
जौनपुर जिले के केराकत थाना अंतर्गत छितौना गांव निवासी निजी चिकित्सक ने खानपुर थाने की रहने वाली एक युवती को झांसे में लेे लिया। उससे शादी का वादा कर साथ रहने लगा। दो साल तक केराकत में रखने के बाद वह 24 दिसंबर 2016 को उसे रांची लेकर चला गया।

वहां वह एक निजी चिकित्सक के रूप में प्रैक्टिस करता है। युवती के मुताबिक कुछ दिन पहले चिकित्सक ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद वह काफी दिनों तक न्याय के लिए भटकती रही। रांची में भी उसने पुलिस से गुहार की, लेकिन उसकी एक न सुनी गई।
विज्ञापन


थक-हार कर वह खानपुर थाना क्षेत्र में अपने गांव पहुंची और मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने युवती को महिला पुलिस की देखरेख में मेडिकल मुआयना के लिए भेज दिया। साथ ही निजी चिकित्सक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर केराकत पुलिस का अवगत करा दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें