फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हिरासत से भागा युवक, हड़कंप

Tue, 11 Apr 2017 08:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
UP Police - फोटो : demo pic
विज्ञापन
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव में मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा पकड़कर थाने ले जाया जा रहा एक युवक हिरासत से छूटकर भाग गया। पुलिस मामले को सोमवार को दबाए रही।
विज्ञापन


मंगलवार को यह मामला चर्चा का विषय बना तो पुलिस अधिकारियों ने घटना से अनभिज्ञता जताई। जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के एक गांव में सोमवार को दो पक्षों में किसी बात पर मारपीट हो गई थी।

मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची और एक आरोपी को पकड़कर ले जाने लगी। जानकारी के अनुसार हवालात पहुंचने से पहले ही आरोपी पुलिस हिरासत से छूटकर भाग गया।

जिस पर पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। सूत्रों के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। ऐसे में पुलिस पूरे मामले को दबाने में जुट गई।

जबकि ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। पुलिस ऐसी किसी घटना से इंकार कर रही है। एसओ यतेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस हिरासत से कोई युवक नहीं भागा है। यह सब अफवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें