स्थिति को भांप कर झिंगुरा की ओर 10 मीटर दूर खड़े गेट मैन ने उससे वहां से हटने के लिए कहा पर वह नहीं मानी और डाउन लाइन पर आ रही सुविधा एक्सप्रेस (82356) ट्रेन के सामने कूद गई। चालक ने ट्रेन रोक कर दोनों के शव निकाला इसके बाद ट्रेन रवाना हुई।
स्थानीय लोगों ने घरवालों और पुलिस को सूचना दी। भरुहना चौकी प्रभारी एसआई राजेंद्र प्रसाद यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया।