फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा-कावेरी एक्सप्रेस में डकैतों का कहर, काशी दर्शन को आ रहे यात्रियों पर बोला धावा

Tue, 04 Sep 2018 04:02 PM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
पीड़ित यात्री - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुंबई-हावड़ा रेलमार्ग के पनहाई स्टेशन के आउटर पर रविवार की रात करीब डेढ़ बजे बंदूकों और चाकुओं से लैस डकैतों ने सुपरफास्ट गंगा-कावेरी एक्सप्रेस ट्रेन में धावा बोला। स्लीपर कोच में यात्रियों को पीट कर करीब 20 लाख रुपये से ज्यादा की डकैती डाली।
विज्ञापन


सोमवार को बनारस के कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची ट्रेन में यात्री डरे, सहमे नजर आए। डकैती का शिकार यात्रियों खासकर महिलाओं ने अपनी आप बीती सुनाई। ज्यादातर यात्री बलिया, मऊ, गाजीपुर के रहे। जीआरपी कैंट ने यात्रियों का बयान दर्ज किया।

चेन्नई से छपरा आ रही ट्रेन में बड़ी संख्या में हथियार बंद डकैत घुस गए और उन्होंने जमकर लूटपाट की। इस दौरान विरोध करने वाले यात्रियों को घायल भी कर दिया। जब रविवार की सुबह यह ट्रेन कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची तो जीआरपी के सिपाहियों ने यात्रियों का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन


शेखा पंडौली (बलिया) दुर्गेश पांडेय और खुटवा (बलिया) निवासी उनकी बहन कुसुम मिश्रा ने बताया कि अचानक 10 से 15 लोग बोगी में घुस गए और लोगों को मारपीट कर उनके आभूषण तथा पैसे छीनने लगे। विरोध करने पर कई को मारा पीटा भी। कुछ लोगों को चाकू से घायल कर दिया।

मऊ के अमिला की रहने वाली श्वेता की आंखों में खौफ साफ नजर आ रहा था। उन्होंने बताया कि डकैत गले का मंगलसूत्र, यहां तक कि कान की बाली इत्यादि निर्ममता पूर्वक छीन ले रहे थे। मनियर, बलिया के सुगन कुमार, नोनहरा (गाजीपुर) सर्वेश सिंह यादव ने आप बीती सुनाई। कुछ महिला यात्री तो घटना का जिक्र कर रो पड़ीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें