फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल एक्सचेंज में आग, 20 लाख का नुकसान

Tue, 04 Sep 2018 11:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साेलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल एक्सचेंज में आग लगने से सोमवार को सोलन उपमंडल मेें दूरभाष व इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से ठप रहीं। रविवार रात को मालरोड स्थित बीएसएनएल की एक्सचेंज में अचानक आग लग गई। उपकरण जलने से टेलीफोन व इंटरनेट सेवाएं ठप हो गईं। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। इसके बाद विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। सोमवार शाम तक चंडीगढ़ से आए इंजीनियर एक्सचेंज को ठीक करने में जुटे रहे। एक्सचेंज में आग लगने से सिरमौर जिले में भी दूरभाष व इंटरनेट सेवाएं प्रभावित रहीं। बीएसएनएल का सिरमौर क्षेत्र भी सोलन सर्कल के तहत आता है। बीएसएनएल के एक्सचेंज रूम में आग लगने से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

मोबाइल और ब्रॉडबैंड सेवाएं रहीं बंद
सोलन में बीएसएनएल एक्सचेंज जलने के चलते सोमवार को बीएसएनएल उपभोक्ताओं के मोबाइल बंद रहे। लोगों को ब्राडबेंड की सुविधा भी नहीं मिल पाई। शाम करीब दस बजे से ही बीएसएनएल की सेवाएं बंद हो गई थीं। कि सोलन एक्सचेंज जलने के कारण सिरमौर में भी बीएसएनएल की सेवाएं लोगों को नहीं मिल पाईं। एक्सचेंज को सुचारु करने में सोमवार शाम तक इंजीनियर जुटे रहे।
विज्ञापन


108 व 102 पर भी पड़ा असर
बीएसएनएल सेवाएं बंद होने के चलते जिले में 108 व 102 एंबुलेंस सेवा पर भी असर पड़ा। 108 नबंर पर लोगों के फोन नहीं मिल पाए। ऐसे में आपातकालीन सेवाओं के लिए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार को बीएसएनएल के किसी भी नंबर पर कॉल नहीं हो पाई। 108 के जिला प्रभारी रजनीश पाल ने बताया कि बीएसएनएल सेवाएं ठप होने के बाद कार्यालय में फोन नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसके लिए इंतजाम किया जा रहा है।
दो घंटे में पाया आग पर काबू : अग्निशमन विभाग
दमकल विभाग के अधिकारी महेश शर्मा ने बताया कि रविवार रात को बीएसएनएल एक्सचेंज रूम में आग लग गई थी। दो घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
शार्ट सर्किट से लगी आग : बीएसएनएल
बीएसएनल के अधिकारी ने बताया कि एक्सचेंज रूम में रविवार को शार्ट सर्किट से आग लगी है। इंजीनियरों द्वारा एक्सचेंज में मरम्मत कार्य किया जा रहा है। जल्द ही सेवाओं को सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें