फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या करने के मकसद से सई नदी में कूदी महिला, प्रतापगढ़ जिले से बहकर आ गई जौनपुर

Thu, 29 Aug 2019 08:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
बहकर आई महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले के जलालपुर क्षेत्र इजरी गांव के पास सई नदी में बहती आई महिला को गुरुवार को ग्रामीणों ने निकाला। उसकी सांस चल रही थी। प्राथमिक उपचार के बाद महिला होश में आई तो उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन


महिला ने बताया कि वह आत्महत्या करने के लिए प्रतापगढ़ में बुधवार की रात आठ बजे सई नदी में कूद गई थी। बुरके में एयर टाइट होने से उसका धड़ तो पानी डूब गया था लेकिन सिर पानी से ऊपर था। ग्राम प्रधान इजरी पांचू सरोज ने गुरुवार को उसे नदी में बहते देखा तो मल्लाह बस्ती के लोगों को बुलाया।

मल्लाहों ने महिला को नदी से बाहर निकाला। महिला जीवित थी। प्राथमिक उपचार के बाद जब महिला होश में आई तो उसने अपना नाम मुन्नी पत्नी मुश्तकिन निवासी बकरी मंडी प्रतापगढ़ बताया। मुन्नी खुद को सात बच्चों की मां बताई ।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बीमारी की वजह से आत्महत्या करने की बात कही। हालांकि पुलिस कस्टडी में जाने के बाद वह चुप है। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया महिला अभी कुछ नहीं बता रही है। उसे फिलहाल अस्पताल भेजा जा रहा है। उसके घरवालों को सूचना दे दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें