फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के घर पुलिस की दबिश

Fri, 05 Feb 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर के डॉ. सुधीर कुमार सिंह के घर में घुसकर मारपीट, धमकाने और कनपटी पर असलहा सटाने के मामले में गुरुवार को चार थानोें की फोर्स, पीएसी और क्यूआरटी के साथ सीओ कैंट ने सपा नेता हिरन सिंह के घर पर छापेमारी की।
विज्ञापन


पुलिस को घर पर सिर्फ सपा नेता की मां मिलीं। सूत्रों के अनुसार पुलिस की छापेमारी की भनक हिरन को पहले ही लग गई थी। टकटकपुर स्थित अजय बिहार कॉलोनी निवासी डॉ. सुधीर कुमार सिंह का आरोप है कि उनके मकान की निर्माणाधीन चहारदीवारी को पीछे करने के लिए हिरन सिंह दबाव बना रहे थे।

इसी रंजिश में उन पर हमला किया। गुरुवार को क्षेत्राधिकारी कैंट राजकुमार यादव की अगुवाई में भारीभरकम पुलिस बल हिरन सिंह को गिरफ्तार करने उनके हंस नगर कॉलोनी (टकटकपुर) स्थित घर पहुंचा लेकिन वहां कोई नहीं मिला। पुलिस ने कॉलोनी में लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से कहा कि हिरन मुकदमे में वांछित है। उसके बारे में कोई भी सूचना पुलिस को दी जा सकती है। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि हिरन सिंह के घर पर सीओ कैंट के नेतृत्व में फोर्स गई थी लेकिन वह नहीं मिले। घर पर सिर्फ उनकी मां मिली। जल्द गिरफ्तारी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें