फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े भारतीय मुद्रा के जाली नोट, इतने रुपये देख पुलिस के उड़े होश

Sat, 18 Jan 2020 12:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की सुबह 67 सौ रुपये के जाली नोट के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर फर्जी नोट बनाने में प्रयुक्त एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, चार्जर, बायोमैट्रिक प्रिंट डिवाइस, कागज आदि बरामद किया।

विज्ञापन


एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कोतवाल जीयनपुर क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे कि इसी दौरान मुखबिर से एक व्यक्ति द्वारा नकली नोट चलाने का प्रयास करने की सूचना मिली।

इस पर पुलिस ने चुनुगपार मोड़ से सलीम अहमद को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से कुल 67 सौ रुपये के जाली नोट बरामद हुए। बरामद रुपयों में पांच सौ का एक नोट, दो सौ के आठ, सौ के 44 और 50 रुपये के चार नोट शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी सलीम अहमद पुत्र मो. आजम बिलरियागंज थाने के जैराजपुर गांव का है। उसकी निशानदेही पर नकली नोट बनाने में प्रयुक्त लैपटॉप, प्रिंटर, बायोमैट्रिक प्रिंट डिवाइस, पेपर आदि बरामद हुआ।

पूछताछ में उसने बताया कि इस तरह का नोट उसका एक साथी बनाता है। उसी ने इन नोटों को बाजार में चलाने को दिया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें