फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : जूता व्यापारी की हत्या में शामिल छह आरोपी गिरफ्तार, बताया क्यों मारा था चाकू

Sun, 18 Aug 2019 02:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के हुकुलगंज इलाके में शुक्रवार रात जूता व्यवसायी अरविंद कुमार की हत्या के मामले में कैंट पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बताया कि सभी शराब, बीयर और गांजा के नशे में धुत थे। हुकुलगंज में एक ट्राली चालक से मारपीट होने पर अरविंद बीचबचाव करने आए तो किशन ने उनकी गर्दन और पेट पर वार कर दिया। 
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में रवि कुमार, किशन हरिजन, सागर कुमार, राहुल कुमार, गौतम कुमार उर्फ बच्ची उर्फ चवन्नी सभी निवासी नई बस्ती हुकूलगंज और राकेश कुमार निवासी राजा बाजार बताया गया।

आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ है। आरोपियों को वाराणसी के बावनबीघहा इलाके से शनिवार रात को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी आरोपी अन्यत्र भागने की फिराक में थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : काशी आएंगी वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, अर्थव्यवस्था मजबूत करने के लिए सरकार ने काम शुरू किया
 

वाराणसी के हुकुलगंज नई बस्ती में शुक्रवार रात एक ट्राली चालक की पिटाई करने से, मना करने से नाराज नशे में धुत युवकों ने जूता व्यवसायी अरविंद खरवार(38) को दुकान से बुला कर चाकू मार कर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद घटनास्थल से चाकू लेकर भाग रहे एक युवक को पकड़ कर स्थानीय लोगों ने पीटते हुए कैंट पुलिस को सौंप दिया था।

ये भी पढ़ें : पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस : ट्रेन में सफर कर रहा यात्री जब खाना खाकर लौटा तब तक सीट बिक चुकी थी

गिरफ्त में आए नशे में धुत युवक ने बताया कि वह और उसके अन्य तीन दोस्त भी हुकुलगंज क्षेत्र के ही रहते हैं। सभी चौबेपुर से लौट कर आ रहे थे और शराब के नशे में कब-क्या हो गया, इसके बारे में कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन

ये था मामला :
कैंट थाना क्षेत्र के हुकुलगंज नई बस्ती निवासी अरविंद की उनके घर के नीचे जूते की दुकान है। इसके अलावा वह ऑनलाइन जूते मंगवा कर भी सप्लाई करते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार अरविंद की दुकान के सामने सड़क उस पार नशे में धुत दो युवक ट्राली चालक के साथ मारपीट कर रहे थे। अरविंद दुकान से उठ कर गए और समझा-बुझाकर शांत करा दिया।।

इसके लगभग 10 मिनट बाद एक युवक अरविंद की दुकान पर आया और उन्हें बुला कर सड़क की तरफ ले गया। इसके बाद अरविंद की गर्दन और पेट पर चाकू से वार कर भाग निकला। आनन-फानन में अरविंद को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

ये भी पढ़ें : किशोरी से छेड़छाड़ के बाद पीड़िता के घर पहुंचे आरोपी, परिजनों को लाठी-डंडों से पीटा, चार घायल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें