फायर करने वाले युवक को पुलिस ने घेराबंदी कर तिराहा के पास गिरफ्तार कर लिया। उसके पास 315 बोर का एक तमंचा, एक कारतूस, एक सिमकार्ड तथा दो किलो 350 ग्राम गांजा के साथ ही बिना नंबर की एक बाइक बरामद की गई।
क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त अकटहिया मुहल्ला निवासी बल्लू बिंद उर्फ छोटू शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, चोरी, लूट एवं उप्र समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम के तहत कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना एवं मुहम्मदाबाद कोतवाली सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 25 संगीन मुकदमे दर्ज हैं।