फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : बच्चा चोर की अफवाह फैलाकर पिटाई करने वालों पर पुलिस की सख्ती, 24 घंटे में 12 पकड़े

Thu, 12 Sep 2019 05:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में बच्चा चोर की अफवाह फैलाकर लोगों की पिटाई करने वालों पर पुलिस ने और ज्यादा सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। पिछले दिनों हलिया, जैतपुरा, जंसा, कैंट आदि कई थाना क्षेत्रों में मानसिक रूप से कमजोर, महिलाओं, भिखरियों जैसे लोगों को बच्चा चोर बताकर पीटा गया।

विज्ञापन


पुलिस इन घटनाओं में शामिल लोगों को चिह्नित कर पहचान कर रही है। ऐसे लोगों पर एफआईआर दर्ज करने के बाद रासुका के तहत भी कार्रवाई की तैयारी है। 

ये भी पढ़ें : वाराणसी : बच्चा चोर समझ युवतियों को जमकर पीटा, पुलिस ने आकर मुश्किल से बचाई जान

जौतपुरा थाना क्षेत्र के बड़ी बाजार में 55 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर शख्स की पिटाई से मौत, वहीं बुधवार को जंसा थाना क्षेत्र के कुरौना गांव में महिला की पिटाई और कैंट थाना क्षेत्र के हुकुलगंज स्थित पेट्रोल पंप के पास दो महिलाओं की पिटाई की गई। ऐसे मामलों में अफवाह फैलाने वालों को पकड़ने के लिए पुलिस तेज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोलापुर से दो और जैतपुरा थाना क्षेत्र से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पिटाई के बाद मौत के मामले में चार लोगों को बुधवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि इन लोगों पर एपआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें : बच्चा चोरी की अफवाह में पीटे गए मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति की मौत, चार गिरफ्तार

बाकी और मामलों में कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा चोलापुर में बच्चा चोरी की अफवाह फैला कर पिटाई करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। हुकुलगंज में 2 महिलाओं की पिटाई के मामले में जांच की जा रही है। इसमें आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

ये भी पढ़ें : वाराणसी : शाम को टहल रहे युवक को बच्चा चोर समझकर पीटा, दो पर मुकदमा दर्ज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें