प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट फेसबुक पर शेयर करने के मामले में यूपी के गाजीपुर में एक ग्राम प्रधान पर केस दर्ज किया गया है।
जिले के ढढनी भानमल राय गांव के प्रधान धर्मेंद्र यादव ने पीएम मोदी के बारे में 22 जुलाई को ग्राम प्रधान ने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की थी। पोस्ट वायरल होने पर इसकी जानकारी लोगों को हुई। इसके बाद ढढनी गांव के वीरेंद्र कुमार सहित छह लोग पुलिस के पास पहुंचे और प्रधान धर्मेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की।
सीओ जमानिया आरबी सिंह ने इस मामले में सुहवल थानाध्यक्ष को कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसके बाद ग्राम प्रधान के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।