कंप्यूटर सेंटर में घुस कर महिला से की अश्लील हरकतें
राजपुरा। कंप्यूटर सेंटर में घुस कर सेंटर की मालकिन से अश्लील हरकतें करने के आरोप में सिटी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मनजीत सिंह पुत्र हरंबस सिंह गांव भटेडी निवासी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को कि शिकायत में बताया कि उसने गांव भटेडी में कंप्यूटर सेंटर खोला है। आरोपी उसको परेशान करता था। उसका पीछा करता रहता था। 8/11/16 को उसने सेंटर के अंदर घुस कर शिकायतकर्ता से अश्लील हरकतें कीं व जान से मारने की धमकियां दीं। इसके बारे में शिकायत पुलिस को उच्चाधिकारियों से की। इसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर बनती कार्रवाई शुरू कर दी है।