फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया : फुलकी खिलाने के विवाद में पुलिस पर पथराव, 25 के खिलाफ मुकदमा

Sun, 21 May 2017 03:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
Crime shimla
विज्ञापन
बलिया के भीमपुरा बाजार में एक दुकानदार को कुछ अराजक तत्वों ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू उसे न लगकर बीच-बचाव कर रहे दूसरे दुकानदार को लग गया। इस दौरान पुलिस सहित 100 नंबर डायल से जब कोई रिस्पांस नहीं मिला तो आक्त्रसेशित होकर दुकानदारों ने महिलाओं सहित चौराहे को जाम कर दिया।
विज्ञापन


लगभग दो घंटे बाद पहुचे रसड़ा क्षेत्राधिकारी श्रीराम ने जाम समाप्त कराया। आरोपियों को पकड़कर ला रही एसओं की गाड़ी पर पीछे से भीड़ में से किसी ने पत्थर चला दिया। गुस्साये पुलिसवालों ने तुरंत लाठी भाजकर कुछ लोगों को उठा ले गयी। पुलिस ने पत्थरबाजी करने वालों में से 10 नामजद व 15 अज्ञात जामकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
भीमपुरा कसबा के शिवनाथ गुप्ता की फुलकी की दुकान बाजार में है। शुक्त्रस्वार की रात करीब 9 बजे दुकान बन्द कर रहा था। उसी समय कुछ युवक आये और फुलकी खिलाने की जिद्द करने लगे। सामान न होने के चलते मना करने पर युवकों ने गाली देते हुए मारपीट शुरु कर दी।
विज्ञापन


बीच बचाव करने पहुंचे बगल के दुकानदार रामकुवर गौड़ पर उन सबों ने हमला बोल दिया। अपने को फंसते देख रामकुंवर 45 पर चाकू से वार कर दिया। दुकानदारों के दो माबाईल व 3500 नकदी भी छिन लिये। जब अन्य दुकानदारों ने दौड़ाया तो मोबाइल छोड़ भाग निकले।

इसी दौरान दुकानदारों ने 100 न0 व एसओं भीमपुरा को भी सूचना देने के लिए कई बार घंटी बजायी। लेकिन फोन नहीं उठा। नाराज दुकानदारों ने चौराहा जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। घटना होने के 1 घंटे बाद 100 नं0 की गाड़ी मौके पर पहुची। लेकिन मामला एसओ को आने को लेकर लटका रहा। उसके आधे घंटे बाद एसओ मौके पर पहुंचे। तो दुकानदारों ने मुकदमा दर्ज कर आरोंपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे।


आरोपियों की धर-पकड़ के लिये कुछ समय बाद भी न निकलने पर दुकानदारों का गुस्सा बढ़ता गया। मौके पर पहुचे सीओ रसड़ा श्रीराम ने शिवनाथ गुप्ता की तहरीर पर रामापट्टी गांव के सौरभ यादव व विपिन यादव सहित दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर फोर्स के साथ उन्हें तलासने के लिए निकल गये।

उधर से वापस लौट रही एसओं की गाड़ी पर किसी ने पत्थर चला दिया। जिससे पत्थर शीशे पर लगा। जिसमें बैठे सिपाही राममिलन राजभर व रवि प्रकाश तिवारी घायल हो गये। गुस्सायी पुलिस ने मौके पर मिले लोगों पर अपना गुस्सा उतार दिया।

प्रभारी निरीक्षक दीप कुमार की तहरीर पर पथराव करने वालों पर धारा 441, 147, 336, 352, 332, 506, आईपीसी सहित सरकारी कार्य में बाधा डालने व सरकारी सम्पति को नुकसान पहुचाने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी। जिससे दुकानदारों में हड़कंप मची हुई है। पुलिस ने व्यापारी को चाकू मारने और लूटपाट करने के मामले मेें आरोपी सौरभ यादव व विपिन यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें