फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने मिठाई कारोबारी पांच भाइयों को लाठी-डंडों से पीटा, गंभीर हालत में तीन भाई ट्रामा सेंटर रेफर

Mon, 19 Aug 2019 02:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
घायल तीनों भाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत नगर के पथरा के समीप रविवार की रात मिठाई विक्रेता और उनके भाइयों की मुहल्ले के ही मनबढ़ों (दबंगों) ने पिटाई कर दी। लाठी-डंडे से हुई पिटाई से पांच भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को राजकीय महिला अस्पताल (पीपी सेंटर) पहुंचाया। यहां तीन की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। व्यवसायी की पिटाई से नगर के व्यवापारियों में आक्रोश है।

ये भी पढें : वाराणसी : बारिश से बचने लस्सी की दुकान में घुसी छात्रा, दुकानदार समेत तीन लोगों ने की छेड़खानी
विज्ञापन


नगर के जायसवाल स्कूल रोड निवासी चंद्रमोहन(31) पुत्र रामशरन जायसवाल की मिठाई की प्रसिद्ध दुकान नगर के जीटी रोड पर है। रविवार की रात करीब बारह बजे वह बाइक से पथरा गया था। वापस लौटते समय पथरा के ही मनबढ़ों ने रास्ता रोक लिया और पिटाई शुरू कर दी।

शोर सुनकर चंद्रमोहन के भाई चंद्रदीप(33), चंद्रमोहन जायसवाल(31), चंद्रशेखर जायसवाल(29), अभिषेक जायसवाल(26) और अजय जायसवाल (24) पहुंचे तो मनबढ़ों ने उनकी भी लाठी डंडे से पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर वहां से भाग निकले।

ये भी पढ़ें : सीआईएसएफ भर्ती में धांधली करने वाले पांच और मुन्ना भाई पकड़े गए, नहीं हुआ बायोमेट्रिक मिलान

लोगों की सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पीपी सेंटर पहुंचाया। यहां तीन की हालत गंभीर देख कर डॉक्टरों ने बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। चंद्रदीप की तहरीर के आधार पर पुलिस चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

इस मामले में दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। इस संबंध में सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें : वाराणसी : शहरवासियों के सिर पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, खतरे के निशान की ओर बढ़ रही गंगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें