फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : शातिर तरीके से पैसे लूट कर भाग रहे थे उचक्के, लोगों ने पकड़कर की धुनाई

Mon, 16 Sep 2019 08:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को लंका थाने के पास दो उचक्के एक शख्स से रुपये लूट कर भागने लगे, लेकिन शोर मचाने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया। पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


वाराणसी के लंका थाने के रविंद्रपुरी मार्ग पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में पैसा निकालने के लिए सोमवार को छित्तूपुर के रहने वाले शिवनाथ पटेल पैसा निकालने के लिए पहुंचे। 10000 अपने बेटे प्रयागराज कालेज से इंजीनियरिंग कर रहे बेटे के खाते में ट्रांसफर किए। 15000 रुपये निकालकर बैग में लेकर घर जाने के लिए निकले।

विश्वनाथ साइकिल के हैंडिल में बैग को टांग कर साइकिल का ताला खोल रहे थे। इस दौरान दो युवक पहुंचे और एक युवक ने 500 का और 200 का और 100 का नोट निकालकर पीछे गिरा दिए। इसके बाद शिवनाथ से कहा कि आपका पैसे गिर गए हैं। इसके बाद वह पैसे उठाने लग गए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद उचक्के बैग लेकर भागने लगे। इसके बाद पीड़ित उनके पीछे-पीछे भागने लगा। शोर मचाने पर लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और पिटाई की। उसके बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी कोलकाता का रहने वाला दीपक नाम है, जबकि पैसा लेकर भागने वाला सूर्या बताया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें